आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय अच्छा रहेगा तथा सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी शुभ काम बनने से मन खुश रहेगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके रुके हुये कार्य कम्पलीट होंगे, जिससे आपकी उलझन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी।
वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अपना मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा। आज पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप नहीं होने देंगे।
मिथुन राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आपनी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। किसी आर्थिक समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। इसमें भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोगों को पिता जी सरप्राइज देंगे।
कर्क राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखेंगे। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी वरतें। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा
सिंह राशि: आज आपका दिन एक खास पल लेकर आएगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में निर्णय लेने से बचे, किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है।
कन्या राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। लेन-देन संबंधी मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी ।
तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आज उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। आज आपको करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं, लेकिन निश्चित रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। आज अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाही न करें। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की मदद कारगार हो सकती है। आँखों की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आज पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्मबल कमजोर नहीं पडऩे देंगे। आज चुनौतियों का सामना करें तथा आर्थिक मामलों को और अधिक बढिय़ा बनाने की कोशिश करें। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना वे आपका विरोध कर सकते है। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जाएगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। माता-पिता बच्चों के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे, जिससे उनमें बहुत उत्साह देखने को मिलेगी। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा।
मीन राशि: आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप हर किसी से बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सफल होंगे। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

Previous articleमानसून इस बार सामान्य से बेहतर
Next articleपाकिस्तानियों को खोज-खोज कर निकालें बाहर : अमित शाह