धर्म के नाम पर निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या पीड़ादायक,देश का प्रत्येक युवा आतंक के खिलाफ एकजुट:योगेंद्र सिंह
जबलपुर, । भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को मालवीय चौक में विगत दिवस जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर धर्म के आधार पर हुए कायराना आतंकी हमले में दिवंगत नागरिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं मशाल और दीप जलाकर उनके इस बलिदान का बदला लेने का प्रण लिया गया।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि विगत दिवस पहलगाम में हमारे देश के निर्दोष नागरिकों पर इस्लामिक आतंकवादियों के द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया धर्म पूछकर उनकी नृशंस और दर्दनाक हत्या की गई हमारे मन में इसके प्रति असहनीय पीड़ा है और पाकिस्तान और इस्लामपरत आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष निहत्थे नागरिकों की हत्या का जो अक्षम्य अपराध किया गया है उसका बदला लेने के लिए प्रत्येक युवा व्याकुल है और हमारी देश की सरकार और सेना सुरक्षा बलों से विनती है कि आप खुलकर अब अपनी पूरी ताकत से इनको कुचलने का कार्य करिए देश के अंदर हम भी आपके साथ इस अभियान में सदैव खड़े हैं रक्त की प्रत्येक बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंक और उनका सरपरस्तों का नामोनिशान मिटाने का अब समय आ गया है।
आज भाजपा एवं भाजयुमो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो जबलपुर के द्वारा दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं मशाल जलाकर आतंक के खात्मे और प्रत्येक लहू का बदला लेने का प्रण किया गया।
दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह,सांसद आशीष दुबे सुमित्रा बाल्मीकि,भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर,विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पाण्डेय,अखिलेश जैन सी ए रिंकू विज,पंकज दुबे, हरीश ठाकुर ईशान नायक,शुभम अरिहंत,श्री कांत वर्मा,शरद विश्वकर्मा, अनिकेत रावत,साहिल समुद्रे आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण श्रद्धांजलि अर्पित करने उपस्थित थे।








