सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की बेटी ही नहीं जानती उसके कितने बहन-भाई

Join Us

 -21 साल की विवियन, मस्क की पहली पत्नी जस्टिन मस्क की संतान है
सैन फ्रांसिस्कों (ए)। अमेरिका के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की अब उनके निजी जीवन की भी होने लगी है। सार्वजनिक रूप से मौजूद जानकारी के मुताबिक मस्क के 14 बच्चे हैं। उनमें से एक उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन हैं। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उसे यह तक नहीं पता कि उसके कितने भाई-बहन हैं। 21 साल की विवियन, मस्क की पहली पत्नी जस्टिन मस्क की संतान हैं और बीते कुछ सालों से अपने पिता से अलग रह रही है। विवियन ने कहा कि वह सच में नहीं जानती कि उसके कितने भाई-बहन हैं, उन्होंने यह भी बताया कि मस्क की शिवॉन ज़िलिस के साथ बच्चे होने की जानकारी उन्हें भी आम लोगों के साथ ही मिली। मस्क और शिवॉन के अब चार बच्चे हैं, जिनमें से एक का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ था। विवियन का अपने पिता से रिश्ता इतना तनावपूर्ण है कि उन्होंने 2022 में कानूनी रूप से अपना नाम बदल लिया था। पहले वह ज़ेवियर मस्क के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने अपनी मां का सरनेम अपनाया और कोर्ट में ये भी लिखा कि वह किसी भी रूप में अपने जैविक पिता से जुड़ी नहीं रहना चाहती है।मार्च में विवियन ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर आरोप लगाया था कि एलन मस्क ने बेटे पाने के लिए सेक्स-सेलेक्टिव आईवीएफ का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि जब मैं छोटी थी और फेमिनिन बिहेव करती थी, तो मुझे लडक़ों के रोल में ढाला गया। अब समझ आया कि यह सब एक खरीदी-बेची गई चीज़ थी। मेरे जन्म पर मुझे जिस जेंडर के साथ असाइन किया गया, वह एक कमोडिटी थी। मस्क ने खुद कहा था कि उन्होंने अपने बेटे को खो दियाज्ज़ेवियर अब नहीं है, उसे ‘वोक माइंड वायरस’ ने निगल लिया है। उन्होंने वादा किया था कि वह इस ‘वोक माइंड वायरस’ को खत्म करेंगे।
मस्क कई बार सार्वजनिक रूप से ज़्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई महिलाओं को सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा करने के प्रस्ताव भी दिए हैं। हाल ही में 26 साल की कंजर्वेटिव इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने मस्क के 13वें बच्चे को जन्म दिया था। उनका दावा है कि मस्क अपनी पावर, पैसा और सोशल मीडिया एक्स के जरिए महिलाओं को सरोगेसी के लिए राजी करते हैं।

Previous articleपाकिस्तान ने कबूली आतंकियों को पनाह देने की बात, बोले- हम 3 दशकों से कर रहे हैं ये गंदा काम
Next articleपुतिन पर भडक़े ट्रंप कहा- रुक जाओ अब बहुत हो गया, यूक्रेन को भी दी नसीहत