सीहोर। मध्यप्रदेश मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष नितिन जौहरी के नेतृत्व में पत्रकारगणों के साथ कलेक्टर प्रतिनिधि भरत नायक तहसीलदार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक आदेश निकाला है, जिसमें पत्र पत्रिकाओं को पीआईबी ऑफिस में नियमित जमा करने को कहा है जो असुविधा जनक है, क्योंकि जिलों में पीआईबी के ऑफिस नहीं है। जिलों में संपादक बंधु जिला जनसंपर्क कार्यालय में प्रति जमा कर रहे हैं। फिर पीआईबी कार्यालय में अंक जमा करने एवं सेवा पोर्टल में डिजिटल फोटो अपलोड करने का आदेश क्यों निकाला जो पत्र पत्रिकाएं में पीआईबी की सूची में शामिल है उन पर लागू होना चाहिए। मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने मांग की है कि पत्र पत्रिकाओं के अंक पीआईबी ऑफिस कार्यालय में जमा करने एवं सेवा पोर्टल में डिजिटल फोटो अपडेट करने वाले आदेश को शीघ्र निरस्त करने का आदेश प्रदान किया जावे। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारगणों में प्रमुख रूप से मीडिया संघ के संरक्षक के.जी.बैरागी, जिला अध्यक्ष नितिन जौहरी, सन्तोष सिंह बैस, श्याम सोनकर, कमलेश परमार, रमेश बाजपेयी, अशोक सामाधिया, नरेन्द्र खंगराले, नीतेश योगी, वृन्दा विश्वकर्मा, भारती राजपूत आदि उपस्थित रहे।








