बाल विवाह के विरोध में जिला पंचायत  अध्यक्ष प्रतिनिधि  सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा का सशक्त संकल्प

Join Us

सीहोर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा ने बाल विवाह के खिलाफ सशक्त शपथ लेते हुए स्पष्ट किया कि वे किसी भी रूप में बाल विवाह का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होती है, तो सम्बंधित विभाग महिला बाल विकास कार्यालय सीहोर, चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1098 अथवा एक्सेस टू जस्टिस के जि़ला प्रभारी श्री सुमित गौर  को तुरंत सूचित करें, ताकि बच्चों के जीवन को एक नई दिशा देने में सहायता मिल सके।  सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा ने कहा कि समाज को इस कुप्रथा से मुक्त कराने के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह उन्मूलन अभियान की सराहना की और आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस मिशन का हिस्सा बनकर सीहोर जि़ले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस जागरूकता अभियान में सीहोर जि़ला प्रभारी श्री सुमित गौर भी सक्रिय रूप से शामिल रहे और उन्होंने भी समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई।

Previous articleसीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ब्लू को 4-2 से हराया
Next articleपत्र पत्रिकाओं के अंक पीआईबी  कार्यालय जमा करने एवं सेवा पोर्टल पर डिजिटल फोटो अपडेट करने वाले आदेश को निरस्त कराने हेतु मध्यप्रदेश मीडिया संघ सीहोर जिला इकाई ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन