इजरायल के गाजा में ताबड़तोड़ हमले, 14 लोगों की मौत; पानी के टैंकर और बुलडोजर किए नष्ट

Join Us

यरुशलम,(आरएनएस)। गाजा में मंगलवार को इजरायल के हमले में 14 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इसी के साथ इजरायली सेना ने मलबा हटाने के लिए अन्य देशों द्वारा गाजा में भेजे गए बुलडोजरों और अन्य भारी उपकरणों को भी नष्ट कर दिया।
भवनों का मलबा हटाने वाले उपकरण ध्वस्त
ये उपकरण गाजा में इजरायली बमबारी से ध्वस्त हुए भवनों का मलबा हटाने के लिए भेजे गए थे। ये उपकरण अरब देशों ने गाजा के प्रशासन को भेजे थे। इजरायल की हमास के खिलाफ 18 महीने की कार्रवाई में गाजा के ज्यादातर भवन बर्बाद हो गए हैं। वे ऐसे नहीं रह गए हैं कि उन्हें मरम्मत से ठीक किया जा सके। इन भवनों के मलबे के नीचे बड़ी संख्या में शवों के दबे होने की भी आशंका है। लगातार हो रहे हमलों के चलते गाजा में मलबा हटाने का कार्य नहीं हो सका है। गाजा में पहले से मौजूद बुलडोजर और अन्य उपकरणों के अतिरिक्त सहानुभूति रखने वाले देशों ने युद्धविराम के दौरान उपकरण भेजे थे।

Previous articleभारत की जवाबी कार्रवाई के खौफ में पाकिस्तान, अधिकारियों की उड़ी नींद; अलर्ट पर एयरफोर्स
Next articleभारत ने पाक से सिंधु समझौता स्थगित किया, अटारी बॉर्डर बंद होगी, पाक नागरिक-राजनायिक भारत छोड़ेंगे