नाम और धर्म पूछा, फिर मार दी गोली, महिला ने बताया पहलगाम अटैक का खौफनाक मंजर

Join Us

पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब बेसराण इलाके में आतंकवादियों ने अचानक पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस कायराना आतंकी हमले में अब 27 से ज्यादा लोगों की मौत की सूत्रों के हवालें से खबर है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई पर्यटक भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है, में आतंकवादी पहाड़ से नीचे उतरे और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले के एक चश्मदीद ने घटना का दिल दहला देने वाला मंजर बयां किया है। एक महिला चश्मदीद के मुताबिक, हमला उस वक्त हुआ जब एक महिला अपने पति के साथ भेलपूरी खा रही थी। आतंकवादी उनके पास आया, कुछ सवाल पूछे और बिना किसी जवाब का इंतजार किए सीधे उन पर गोली चला दी। घटना से जुड़ा एक बेहद विचलित कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली लगने वाले शख्स की पत्नी लोगों से अपने पति को बचाने के लिए चीखती हुई गुहार लगा रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका : सूत्र
Next articleसीजेआई पर टिप्पणी कर फंसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती; मामले को अगले हफ्ते किया लिस्ट