जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका : सूत्र

Join Us

श्रीनगर (ए.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 27 से ज्यादा पर्यटकों की मौत होने की खबर है। सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।आतंकियों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है। इस हमले को लेकर पीएम मोदी ने पहलगाम आंतकी हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्होंने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि हमला बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो पहलगाम के निकट स्थित एक सुंदर लेकिन गैर-मोटर वाहन योग्य स्थान है। वहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आठ घायलों को पहलगाम में एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
पहलगाम अटैक: इस कुख्यात आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
श्रीनगर (ए.)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बैसरन पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं एक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी कि टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोट्र्स के मुताबिक, इस भयावह आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटकों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
हमले के दौरान आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछकर गोलीबारी की, जिसने इस घटना को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।बता दें कि टीआरएफ एक आतंकी संगठन है, जो 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के बाद उभरा। यह पाकिस्तान समर्थित जिहादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक तरह से दूसरा नाम है। टीआरएफ ने नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों जैसे कश्मीरी पंडितों, सरकारी कर्मचारियों, और पर्यटकों पर लगातार हमले किए हैं। यह संगठन भारतीय सुरक्षा बलों पर भी हमले करता है। टीआरएफ गैर-धार्मिक प्रतीकों का उपयोग कर स्वयं को धर्मनिरपेक्ष दिखाने की कोशिश करता है।

Previous articleजल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ईंटखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए
Next articleनाम और धर्म पूछा, फिर मार दी गोली, महिला ने बताया पहलगाम अटैक का खौफनाक मंजर