मंदिर पर पड़ा चोरो का साया, ताला तोडक़र उड़ाया हजारों का माल

Join Us

भोपाल(ए)। देहात क्षेत्र के ईंटखेड़ी थाना इलाके में स्थित अंजनी नंदन धाम मंदिर पर अज्ञात बदमाशो ने धावा बोल दिया। आरोपी दरवाजे पर लगा ताला चटकाते हुए हजारों का सामान बटोरकर चंपत हो गए। सुबह जब लोगों पूजा पाठ के लिये पहुंच तब चोरी होने की जानकारी लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंदिर के संरक्षण कृष्णा पचौरी ने बताया कि बैरसिया रोड पर स्थित पहाड़ी पर अंजनी नंदन धाम नाम से मंदिर है। मंदिर पहाड़ी पर बना है, इसलिए रात के समय वहां कोई नहीं रहता है। बीती रात अज्ञात बदमाश मंदिर के भीतर घुसे और ताला तोडक़र चांदी के प्लेट, चांदी का नारियल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। अगली सुबह जब लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तब चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल की जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

Previous articleजनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं जनसुनवाई में 125 आवेदन प्राप्त हुए
Next articleट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस