भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.57 अरब डॉलर बढक़र 677.83 अरब डॉलर पर

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.57 अरब डॉलर बढक़र 677.83 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार छठे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 89.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढक़र 574.98 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 63.8 करोड़ डॉलर बढक़र 79.99 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख करोड़ डॉलर घटकर 18.36 अरब डॉलर रहा। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.3 करोड़ डॉलर बढक़र 4.50 अरब डॉलर हो गया।

Previous articleक्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री : कांग्रेस
Next articleसुकमा में सुरक्षा बलों के सामने 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नौ महिलाएं भी शामिल