शास.महिला पोलोटेक्निक महाविद्यालय में मनाई गई डॉ.अम्बेडकर जयंती

Join Us

 सिम्बोल आफ नालेज थे डॉ.अम्बेडकर-प्राचार्य डी.आर.वर्मा
सीहोर। डॉ.अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा अन्तर्गत प्राचार्य डी.आर. वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शासकीय महिला पोलोटेक्निक महाविद्यालय भोपाल नाका सीहोर में डॉ.अम्बेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक संचालक शिक्षा डॉ.रविन्द्र कुमार बांगरे, शिक्षाविद् थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डी.आर.वर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि दलित चिंतक नरेन्द्र खंगराले जाटव प्रदेश महामंत्री अ.जा.ज.पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण परिषद, अजाक्स के भोपाल संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल, अजाक्स के सीहोर जिलाध्यक्ष एच.एस.निमजे व सीहोर जिला अजाक्स कार्यवाहक अध्यक्ष बाबुलाल मालवीय थे। सर्व प्रथम अतिथिगणों द्वारा डॉ.अम्बेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर प्रतिमा के समक्ष केण्डल जलाकर पुष्पमालाऐं अर्पित की गई। इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा महामानव भारत रत्न बोधी सत्व सिम्बोल आफ नालेज भारतीय संविधान निर्माता गरिब, मजलुओं सोषितों के मसीहा डॉ.अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जनमसिंह परमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार महिला नेत्री श्रीमती प्रेमलता शेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय वर्के, रूपश्री नागेश, धर्म प्रकाश आर्य, आरती खंगराले, पन्नालाल खंगराले, धन्नालाल परचोले, नर्बदा प्रसाद नागर, शंकरलाल हिण्डोलिया, कमलसिंह मालवीय, लखनलाल मालवीय, सुरेश महोबिया, देवन्द्र गुणवान, दिलीप मालवीय, देवेन्द्र गुणवान, रमेश मण्डल, दयाराम गवाटिया, मनोहर मंगरोलिया, मुन्नालाल मालवीय, हिरालाल अहिरवार तथा छात्राऐं उपस्थित थी।

Previous articleकांग्रेस नेता की शिकायत पर हुई जांच में सरपंच-सचिव दोषी करार, रिकवरी आदेश जारी
Next articleमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की