नर्मदापुरम। सर्किट हाउस में होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र दर्शन सिंह चौधरी भाजपा कार्यकर्ता और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सांसद गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान शहर के केशव हॉस्पिटल में उपचाररत भाजपा कार्यकर्ता का हाल.चाल जान भी अपने समथकों के साथ पहुंचे। सड़क हादसे में घायल डॉ योगेशमोहन सेठा का हाल.चाल जाना। वहीं उपचाररत पथोड़ी निवासी अनिल चौरे से कुशल कुशल छेम पूछी। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे के निवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत किमो जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, गजेंद्र राजपूत, अभिलाष दुबे, पत्रकार कमलेश चौधरी गौरव जैन आदि मौजूद रहे।







