जैन समाज के संत सहित सभी साधु-संतों/महात्माओं की सुरक्षा हेतु जबलपुर विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय जी ने लिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पत्र

Join Us

सभी पूज्यनीय संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो: डॉ अभिलाष पाण्डेय

जबलपुर ।जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर विगत दिवस नीमच में हुए जैन साधुओं के ऊपर हमले पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए संतो को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र के माध्यम से डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि विगत दिवस नीमच में मंदिर में शयनरत तीन जैन मुनि संतों पर कतिपय तत्वों द्वारा हमला किया गया है जिसके फलस्वरुप भगवान स्वरुपी तीन संत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जो कि सर्वथा नंदनीय कृत्य है उक्त घटना से जैन समाज के साथ-साथ अन्य समस्त समाजों में भी आक्रोश व्याप्त है एवं उक्त की सभी समाजों के द्वारा भर्त्सना की जा रही है उल्लेखनीय है कि जैन समाज के मुनियो एवं संतो के साथ-साथ हमारे सभी धर्म में ऐसे संत महापुरुष है जो समाज के कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहते हैं एवं समाज की प्रगति एवं उन्नति के लिए अपना जीवन अर्पित करते हैं ऐसे संत महापुरुषों की सुरक्षा करना भी नितांत आवश्यक है ताकि यह अपना कार्य निरंतर एवं निर्वात रूप से कर सकें एवं अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज की भलाई में निरंतर योगदान दे सकें। अतःआपसे इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं।

Previous articleनिगमायुक्त प्रीति यादव ने ई-केव्हायसी के कार्यो में लापरवाही न करने कर्मचारियों को दी हिदायत
Next articleबैरसिया के खेजड़ा घाट, हथाईखेड़ा डेम और वन विहार तालाब में चला श्रमदान और सफाई अभियान