अजीत सिंह नैय्यर बने म.प्र. जन अभियान परिषद् के सदस्य

Join Us

जबलपुर/मध्य प्रदेश योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग, म. प्र. शासन,भोपाल द्वारा संस्कारधानी जबलपुर के युवा समाजसेवी स. अजीत सिंह नैय्यर सीटू को म.प्र. जन अभियान परिषद् ,भोपाल, की शासी निकाय के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है । इसके अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री महोदय है एबं उपाध्यक्ष माननीय मोहन नागर जी है।ज्ञात हो कि श्री नैय्यर पूर्व में पंजाबी अकादमी म प्र शासन के जबलपुर संभाग के संयोजक भी नियुक्ति किए गए हैं और केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा म.प्र., छग के संभागाध्यक एवं छग प्रदेश के प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं। नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष माननीय व्ही, डी, शर्मा जी,संगठन महामंत्री माननीय हितानंद जी,केबिनेट मंत्री माननीय राकेश सिंह जी एवं जबलपुर महानगर अध्यक्ष माननीय रत्नेश सोनकर जी की मुख्य भूमिका रही।साथ ही इनकी इस बड़ी उपलब्धि पर नगर की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक संस्थाओं ने उन्हें बधाईयां और सुभाषीशें संप्रेषित की हैं ।

Previous articleभारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनूठे डाक टिकटों की खास प्रदर्शनी
Next articleनिगमायुक्त प्रीति यादव ने ई-केव्हायसी के कार्यो में लापरवाही न करने कर्मचारियों को दी हिदायत