नर्मदापुरम। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गाँधी विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा की गई विद्वेष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा स्व. पत्रकार प्रशांत दुबे चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं राष्ट्रपति के नाम पर तहसीलदार डीएस धुर्वे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे राष्ट्रपति से स्वतः संज्ञान लेकर केंद्र सरकार से इस मामले में प्रश्न करने एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय महासचिव केलू उपाध्याय नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी मधुसूदन यादव चंदगोपाल मलैया अनोखी राजोरिया बाबू चौधरी कुलदीप पटेल महेश पाण्डेय जीजी जोसफ फेजान उल हक श्याम दुबे राकेश दुबे कमलेश बाथरे राजेंद्र दोहरे अशोक अहिरवार विशाल प्रधान धीरज बहुत्रा संतोष तोमर जागेश यादव प्रकाश यादव गुलाम हैदर कपिल यादव आजाद भाटिया कैलाश मांझी नसीम कुरैशी प्रताप ठाकुर रिजवान प्रहलाद आठनेरे चंद्रकांत संतोष अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।







