मंत्री हफीजुल हसन ने शरीयत को संविधान से ऊपर बताया, भाजपा ने की बर्खास्त करने की मांग

Join Us

रांची (आरएनएस)। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और झामुमो नेता हफीजुल हसन अंसारी ने अपने एक बयान में इस्लामिक कानून शरीयत को संविधान से ऊपर बताया है। उनके इस बयान पर सूबे का सियासी माहौल गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके बयान पर गहरी आपत्ति जताते हुए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। अंसारी ने कहा, शरीयत मेरे लिए बड़ा है। हम कुरान सीने में रखते हैं और हाथ में रखते हैं संविधान। मुसलमान कुरान सीने में और संविधान हाथ में लेकर चलता है। तो, हम पहले शरीयत को पकडेंगे, उसके बाद संविधान में… मेरा इस्लाम यही कहता है। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंसारी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मंत्री हफीजुल हसन के लिए संविधान नहीं, शरीयत मायने रखता है, क्योंकि ये अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट हैं और सिर्फ अपने कौम के प्रति वफादार।

 

Previous articleहज को लेकर सऊदी ने बदले नियम, इन लोगों पर लगाई रोक, जरा सी भी चूक हुई तो बॉर्डर से ही…
Next articleसमंदर में चल रहा नशे का भयंकर खेल, 1800 करोड़ की ड्रग्स देख फटी रह गईं कोस्टगार्ड की आंखें