एम्स इमरजेंसी में मरीज के परिजनो ने डॉक्टर से किया दुव्र्यवाहर

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल एम्स के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा कथित रूप से मारपीट और दुव्र्यवाहर किये जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और वहॉ तैनात पुलिसकर्मी ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय 39 वर्षीय मरीज संतोष कुमार को नाजूक हालत में परिजन इलाज के लिये लेकर आये थे। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरो ने उनकी गंभीर स्थिति परिवार वालो को बता रहे थे। उसी दौरान तीन युवकों ने डॉक्टर से बहस करनी शुरु कर दी। डॉक्टर ने जब उनका विरोध करते हुए वहॉ से जाने को कहा तब युवको ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ झूमाझटकी करते हुए शर्ट फाड़ दी। हंगामा होता देख हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दो आरोपी वहॉ से भाग गए, लेकिन एक आरोपी को पकडक़र बागसेवनिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Previous articleपति को बाथरूम में बंद कर पत्नि ने लगा ली फांसी
Next articleबाबासाहेब की जयंती पर रेलवे ने दिया उपहार, डॉ अंबेडकर नगर से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन