-पेट दर्द की बीमारी से परेशान रहती थी महिला
भोपाल(ए)। कोलार थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने रात के समय अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताय गया है कि रात के समय उसका पति बाथरूम जाने के लिए उठा था, पत्नी ने बाथरूम के दरवाजे की कड़ी बाहर से लगा दी। और पति को बंद करने के बाद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। थाना पुलिस के अनुसार टूलिप ग्रीन कालोनी कजलीखेड़ा में रहने वाला भानू बंजारे मिस्त्री है, साथ ही वह ठेके लेकर भी काम करता है। उसके परिवार में पत्नि किरण बंजारे (35) सहित दो बच्चे है। इन दिनो भानु इसी कॉलोनी में वह अपने मकान का निर्माण करवाने के साथ ही निर्माणाधीन मकान में ही परिवार के साथ रहता है। पास में ही उसके दो और भाई भी रहते हैं। शनिवार रात भानु अपनी पत्नी और बच्चो के साथ कमरे में सो रहा था। रात के समय भानू बाथरूम जाने के लिए उठा , इस दौरान पत्नि किरण की भी नींद खुल गई। पति के बाथरूम के भीतर जाने पर वह उठी और उसने बाथरुम का दरवाजा बंद कर पति को अंदर बंद कर दिया। जब काफी देर की कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब भानु ने जोर-जोर आवाज लगाई, उसके शोर की आवाजे सुनकर पास मे रहने वाले भाई उसके घर पहुंचे तो उन्हें घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जैसै-तैसै खिडक़ी का कांच तोडक़र वे अंदर आये तो उन्हें किरण का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। पति भानू ने भाईयो के साथ किरण को तुरंत ही फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक किरण की मौत हो चुकी थी। डाक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि किरण पेट की बीमारी से पीडि़त थी, उसे रह-रहकर पेट में तेज दर्द होता था। हालांकि उसका इलाज चल रहा था, लेकिन पेट दर्द की बीमारी में आराम नहीं लगने से वह काफी परेशान रहती थी। पुलिस को आंशका है, कि बीमारी के कारण तनाव में आकर ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि जॉच टीम का कहना है, की परिजनो के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है।








