नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन देवनगर रायसेन में 15 अप्रैल को किया जायेगा। केप्टिन करैया ने बताया की देश के कुशल मंच संचालक ओज के प्रख्यात कवि कौशल सक्सेना के जन्मदिन के उपलब्ध मे चतुर्थ वर्ष रात्रि 8 से बगीचा धाम हनुमान मंदिर देवनगर जिला रायसेन में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया की कवि सम्मेलन में अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय कवि चौधरी मदनमोहन समर, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू मीना, अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति सुरेश साहू एंव सरपंच श्रीमती रचना श्रीवास्तव की गरिमापूर्ण उपस्थिति में होगा।
समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हंस राय ने बताया की जलाल मयकश, सुनील केहरी भोपाल, महेन्द्र मधुर आष्टा, लोमश गौर, दीपक यदुवंशी आमला,कपिल दुबे, बालकवि दुहित गौर हरदा सुनिता पटैल जबलपुर,ज्योति श्रीवास्तव पिपरिया अपनी प्रस्तुति देंगे।







