अग्रवाल समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन रविवार को

Join Us

युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर योजना बनाई

सीहोर | विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज ने परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  विवाह में होने वाले खर्च को कैसे कम किया जाकर समाज को मुक्त रखा जा सकता है। इसको लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों को एक ही मंच व उनके परिजनों को भी उन्हें जानने के लिए मौका मिले। साथ ही परिचय सम्मेलन के माध्यम से समय धन के बचत के साथ-साथ आसानी से संबंध भी कर सकते है। अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन सामाजिक संस्था
अग्रसोच सोशल फाऊंडेशन के त्तवावधान में आयोजित किया जाएगा।  अग्रवाल प्रबंध समिति पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अग्रवाल महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश जयपुरिया का स्वागत का आमंत्रण पत्र दिया समाज सेवी हरिश्चंद्र अग्रवाल ने कहा कि समय की जरूरत अब समाज को संगठित करने के साथ ही समाज को आर्थिक बदहाली से भी दूर रखना है। युवक युवती परिचय सम्मेलन आज के इस कठिन दौर में परिचय सम्मेलन रामबाण बनकर सामने आ रहा है।

30 अप्रैल को होगा परिचय सम्मेलन :
आयोजित परिचय सम्मेलन के संयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को होगा। सम्मेलन भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके फार्म सीहोर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समाजसेवी गोरधनदास मोर, हरीशचंद्र अग्रवाल, निलेश जयपुरिया, विष्णु भरतिया से प्राप्त कर सकते हैं ।

Previous articleआजक्स के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गौतम टेटवाल
Next articleभारतीय युवा मोर्चा ने की बाबा साहब जयंती धुमधाम से मनाने की अपील