सीहोर। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सीहोर में आवासीय विद्यालय परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की 134 की जयंती मनाई गई। जिसमें मध्य प्रदेश शासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं रोजग़ार माननीय गौतम टेटवाल उपस्थित हुए साथ में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश जी मेवाड़ा ,भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा की मौजूदगी में मनाई गई जिसमें मंत्री गौतम टेटवाल ने सभी लोगों को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही और सभी को बाबा साहिब अंबेडकर की जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पूर्व सहायक संचालक आर. बंगऱे साहब एवं आजक्स जिला सीहोर के कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष एच.एस. निमजे ,कमल मालवीय कवि, दिलीप मालवीय, प्रेमलता सेल ,दशरथ मालवीय , लाड़ सिंह, धन सिंह मालवीय, मुन्नालाल मालवीय आदि उपस्थित थे कार्यक्रम सफ़ल संचालन बाबूलाल मालवीय द्वारा किया गया।








