जबलपुर। हनुमत जन्मोत्सव पर हिन्दू एकता मंच द्वारा श्री विराट संकटमोचन रथ एवं महाआरती शोभायात्रा का आयोजन किया गया। विराट संकटमोचन रथ एवं महाआरती शोभायात्रा गोहलपुर थाना स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर श्री बड़े प्राचीन हनुमान मंदिर अधारताल तक निकाली गई। जिसमें विशेष रूप से धर्म ध्वजा, अश्व, घोडे, आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर पूजनीय संत, विभिन्न अखाड़ों के द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में 208 दीपों की महाआरती, जीवंत झलकियां, भारी संख्या में मातृ शक्तियां भी शामिल रहीं। वहीं सम्पूर्ण शोभायात्रा मार्ग में स्वागत मंच लगाए गए। श्री विराट महाआरती एवं संकट मोचन रथ यात्रा अधारताल श्री प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर महाआरती, पूजन अर्चन एवं प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ समापन हुआ।








