कुबेरेश्वरधाम पर हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो क्विंटल नुक्ती का भोग लगाकर किया प्रसादी का वितरण

Join Us

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव भव्य भंडारे का आयोजन किया गया और इसके अलावा दोपहर में आरती के पश्चात दो क्विंटल से अधिक की नुक्ति का भोग लगाकार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और समीर शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ हनुमान की आरती की और उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया। इससे पहले सुबह दस बजे से भंडारे का शुभारंभ किया गया जो दोपहर तीन बजे तक जारी रहा।

Previous articleश्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
Next articleज्योतिबा फुले जयंती पर हुआ आयोजन