मेष राशि: आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
वृष राशि: आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर्स मिलेंगे और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी।
मिथुन राशि: आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिये जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। आज का दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नया पद मिलेगा। आज आप दूसरों की समस्याओं निवारण करेंगे। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
सिंह राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नजऱ आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य ले लें।
कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जायेगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।
तुला राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। बच्चे अपने जरुरत का सामान आपसे मांग सकते है।
वृश्चिक राशि: आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आप बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे। लेखकों को आज उनके किसी कविता के लिए सम्मानित किया जायेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों सम्बन्धी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे निपटने में सफल होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगे।
कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगे। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।
मीन राशि: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आज आप बिजी रहेंगे, जिससे घर देर से पहुंचेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा।






