नर्मदापुरम। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा 8 अप्रैल को बी टी आई नर्मदापुरम में श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम माता व बहनों द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। माता एवं बहनों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजीका श्रीमती तरुण सोनी उपस्थिति रही जिनके माध्यम से श्री राम चंद्र भगवान के चरित्र का बखान किया गया। श्रीमती तरुण सोनी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी देश के लिए कार्य कर रही हैं किस प्रकार से हम देश के विभिन्न विषयों पर माता एवं बहनों को जागरुक कर रहे हैं जिससे माता एवं बहने सशक्त बन सके। कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के आगामी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बारे में भी सूचना दी गई तथा माता बहनों से आग्रह किया गया कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रशिक्षण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान रेनू रैकवार को दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका तथा क्रांति रैकवार को मातृशक्ति की सह सेवा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला संयोजक नितिन मेषकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा द्वारा बताया गया की नारियों को किस प्रकार से सशक्त बनना चाहिए ताकि वह स्वयं की रक्षा कर सके एवं अपने बच्चों को किस प्रकार से सशक्त बनाये। अंत में रेनू रैकवार के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल कार्यकर्ताओ एवं माता बहनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला सह गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू विकास रैकवार रेनू रैकवार क्रांति रैकवार एवं माताएं बहने उपस्थित रही।







