सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे आईटी के जॉइंट डायरेक्टर का तबादला, मुंबई भेजे गए आदेश राय

Join Us

भोपाल  (आरएनएस)। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे ढ्ढञ्ज के जॉइंट डायरेक्टर का तबादला हो गया है. ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का मुंबई ट्रांसफर हुआ है. अगस्त 2024 में आदेश राय भोपाल में पदस्थ हुए थे.
बता दें कि सौरभ शर्मा केस की जांच कर रहे श्वष्ठ के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव का भी 18 फरवरी को दिल्ली तबादला हुआ था. वहीं अब ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का ट्रांसफर मुंबई किया गया है. उन्होंने 8 महीने के कार्यकाल में सौरभ शर्मा और राजेश शर्मा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की थी.
18 दिसंबर को लोकायुक्त की रेड, ढ्ढञ्ज ने बरामद किया था सोना और कैश
गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं ,19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी, जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे।
52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद शुरू हुई जांच
कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद ढ्ढञ्ज की टीम ने कांच तोडक़र अंदर से बैग बाहर निकला। जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद श्वष्ठ और ढ्ढञ्ज भी सक्रिय हो गई।
27 दिसंबर को श्वष्ठ ने कई ठिकानों पर मारा छापा
27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।
6 करोड़ से ज्यादा की स्नष्ठ बरामद
सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की स्नष्ठ मिली थी। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

Previous articleलोगों को हैं नमक के सेवन से जुड़े कुछ भ्रम, जिनकी सच्चाई जानना है बेहद जरूरी
Next articleसहकारी बैंक को बंद होने से बचाने आगे आई सरकार, सिंधिया ने दिया धन्यवाद