सीहोर। राठौर समाज कस्बा के द्वारा भगवान श्रीराम दरबार शिव परिवार और राधा कृष्ण हनुमान जी की प्रतिमा के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, वहीं शनिवार पूर्ण विधि-विधान से नित्य पूजन, हवन, प्रतिमा का 94 कलशों द्वारा महा स्नान के अलावा वस्त्रशध्याधिवास का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर समिति की ओर से धर्मेन्द्र राठौर ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे 12 बजे तक नित्य पूजन, हवन, प्राण-प्रतिष्ठा और पूर्ण आहुति अन्य दिव्य पूजन अर्चना की जाएगी। वहीं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्री राठौर ने बताया कि पूर्णाहुति का आयोजन और प्राण-प्रतिष्ठा आगामी छह अपै्रल को रामनवमी पर पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे के सानिध्य में किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।








