डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा का जवाब, अमेरिकी वाहनों के आयात पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ; फ्रांस ने भी रोका निवेश

Join Us

ओटावा (आरएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने के बाद अब ट्रेड वॉर शुुरु हो गई है। कनाडा ने अमेरिका के टैरिफ का जवाब दिया है। कनाडा अब अमेरिका से आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। इसे गुरुवार को लागू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लाए जाने का जवाब माना जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मौजूदा उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते के लिए कनाडाई संक्षिप्त नाम का उपयोग करते हुए अमेरिका से आयातित सभी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो ष्टस्रू्र के अनुरूप नहीं हैं। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका में अपने सभी निवेश रोक दिए हैं। मैक्रों ने कहा, ट्रम्प को यूरोपीय यूनियन पर से 20 प्रतिशत टैरिफ वापस लेना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषित व्यापक वैश्विक टैरिफ से कनाडा को काफी हद तक बचा लिया। वाशिंगटन ने यूएस-कनाडा-मेक्सिको मुक्त व्यापार समझौते के अनुरूप वस्तुओं को छूट दी है, जो अधिकांश उत्पादों को कवर करता है। हालांकि अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक कनाडा अभी भी ऑटोमोबाइल पर शुल्क के अलावा स्टील, एल्यूमीनियम और अन्य उत्पादों पर टैरिफ का सामना कर रहा है।

Previous articleपत्नी ने संबंध बनाने से किया मना तो बेटे को जंगल में छोड़ आया पिता, ड्रग्स के नशे में था आरोपी; ऐसे पकड़ा गया
Next articleना खाना, ना पानी, तुर्की में 30 घंटे से फंसी मुंबई जा रही फ्लाइट; 275 यात्रियों के लिए सिर्फ एक शौचालय