जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया

Join Us

फेफरताल तालाब में किया गया श्रमदान

नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा जिले भर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत फेफरताल में जल संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और जल की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान तालाब स्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही श्रमदान किया गया एवं सभी सहभागियों ने जल बचाओ की शपथ ली। इस दौरान संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक श्री पवन सहगल सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleप्रेस-काउंसिल अथवा भारतीय प्रेस-परिषद के नाम का उपयोग करना अवैधानिक
Next articleभगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई-पंडित गिरिजा शंकर तिवारी