नर्मदापुरम/ जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम श्री एसपीएस बिसेन ने बताया कि विद्यालयों में कक्षा 11वीं में विषय समूहों के चयन हेतु छात्रों के प्रवेश के संबंध में यह निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध विषय समूहों में प्रवेश केवल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों को उनकी योग्यता और उपलब्ध सीटों के अनुसार उचित विषय समूहों में प्रवेश प्रदान किया जाए। यदि किसी विद्यालय के पास इस निर्देश से भिन्न कोई वैधानिक आदेश या नियम मौजूद है, तो वह तीन कार्य दिवसों के भीतर संबंधित दस्तावेज़ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम में प्रस्तुत करें।






