शा.एकी .मा.वि. मालखेड़ी में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Join Us

स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए अधिकारी और समाजसेवी भविष्य के लिए दी उपयोगी सलाह

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में नगर के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य सभी शासकीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 के चार दिवसीय प्रवेशोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया गया है। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मालखेड़ी माध्यमिक विद्यालय में आमंत्रित अतिथि परियोजना अधिकारी श्री योगेंद्र राय, समाज सेवी डॉ मयंक तोमर एवं जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ने उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियाँ सुनाए साथ ही बच्चों की उनके भविष्य में बनने की इक्छा जानी ओर दिए टिप्स। बच्चों ने कविता, कहानी और गीत सुनाए। इस दौरान विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएँ भी भेंट की गई कार्यक्रम के दौरान स्कूल में प्राभारी प्राचार्य लीलाधर यादव,श्रीमती उमा तिवारी,श्री के एन टेलर,जे पी वर्मा,सुश्री सीमा शर्मा,श्रीमती राजेश्वरी मालवीय,श्रीमती कृष्णा दीक्षित,श्रीमती पूर्णिमा शर्मा,श्रीमती अनीता अवस्थी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छत्राएँ मौजूद रहे

Previous articleगर्भवती महिलाओं व शिशुओं की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें
Next articleसभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि एक-एक तालाब लेकर श्रमदान कर तालाब का जीर्णोद्धार करें – प्रभारी मंत्री राकेश सिंह