वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय ने समाज उत्थान के संकल्प के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंकर जायसवाल का किया स्वागत

Join Us

सीहोर। मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववगीय महासभा के द्वारा शंकर जायसवाल को सीहोर जिलाध्यक्ष मनोनित किये जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने श्री जायवाल को मीठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए आशा व्यक्त की है कि आप पुरी मेहनत व लगन से अपने दायित्व का पालन करते हुए समाज को ऊंचाईयाँ प्रदान कराने हेतु सदैव तत्पर रहेेगें। अपने स्वागतोत्तर में श्री जायसवाल ने अखिलेश राय, महासभा के संरक्षक भारतलाल जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं समाज हित में सदैव अग्रसर रहुंगा। श्री जायसवाल को जिलाध्यक्ष मनोनित किये जाने पर बधाई व शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय, बरखेड़ी मण्डल अध्यक्ष विक्की राय, कैलाश जायसवाल, कुमेर जायसवाल, देवेन्द्र राय, निखिल राय, अखिलेश, राजेश जायसवाल आदि शामिल हैं।

Previous articleशा.हाई स्कूल कादमपुर में मनाया प्रवेशोत्सव
Next articleभगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए-पंडित गिरिजा शंकर तिवारी