शा.हाई स्कूल कादमपुर में मनाया प्रवेशोत्सव

Join Us

सीहोर। मंगलवार, 2 अप्रैल को शासकीय हाई स्कूल कादमपुर में भूपेन्द्र दिक्षित (मु.न.पा.अधि.) के मुख्य आतिथ्य में स्कूल चले हम अभियान के अन्तर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं शाला प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी तारतम्य में उपस्थित बच्चों को तिलक लगाकर पाठ्य पुस्तकें एवं सभी को 100-100 रूपये प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किये गये। तत्पश्चात अतिथियों, प्राचार्य, समस्त स्टाफ एंव बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। कार्यक्रम के  अंत में प्राचार्य श्रीमती हिरोन्दा परते मेडम द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद उद्बोधन किया।

Previous articleपांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा दिव्य अनुष्ठान, छह अपै्रल का पूर्ण आहुति का आयोजन
Next articleवरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय ने समाज उत्थान के संकल्प के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंकर जायसवाल का किया स्वागत