शा.हाई स्कूल कादमपुर में मनाया प्रवेशोत्सव

Join Us

सीहोर। मंगलवार, 2 मार्च को शासकीय हाई स्कूल कामदपुर में भूपेन्द्र दिक्षित (मु.न.पा.अधि.) के मुख्य आतिथ्य में स्कूल चले हम अभियान के अन्तर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं शाला प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी तारतम्य में उपस्थित बच्चों को तिलक लगाकर पाठ्य पुस्तकें एवं सभी को 100-100 रूपये प्रोत्साहन राशि मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किये गये। तत्पश्चात अतिथियों, प्राचार्य, समस्त स्टाफ एंव बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। कार्यक्रम के  अंत में प्राचार्य श्रीमती हिरोन्दा परते मेडम द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद उद्बोधन किया।

Previous articleब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा 13 दिवसीय गणगौर पर्व का समापन उत्सव धूम  धाम से मनाया
Next articleभाजपा सरकार के संरक्षण में सौरभ शर्मा को मिली जमानत के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन