दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से राम राज्य की शुरुआत हुई : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से रामराज्य की शुरुआत हुई है। रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में एक यात्रा में शामिल होते हुए लोगों को नव हिंदू वर्ष और नवरात्रि की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार का गठन दिल्ली में रामराज्य की शुरुआत है। रेखा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि दिल्ली सूर्य की तरह चमके और लोगों का जीवन खुशियों व समृद्धि से भर जाए। इस वर्ष फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा 1998 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में लौटी है। भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

Previous articleजो लोग गायों का चारा खाते हैं, वह बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते : अमित शाह
Next articleआयकर विभाग ने इंडिगो पर 944 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, एयरलाइन चुनौती देगी