“उत्तर भारत दर्शनीय स्थलों की यात्रा” के लिए रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन”

Join Us

जबलपुर  । मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 27.05.2025 को रीवा शहर से “उत्तर दर्शन के साथ गुरुकृपा (अमृतसर) यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, विदिशा, बीना एवं झाँसी स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को रु. 17,600/- प्रति व्यक्ति (SL – इकॉनामी श्रेणी), रु. 28,700/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 37,800/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा।
आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Previous articleनवरात्रि में माता रानी की सवारी हाथी है
Next articleश्री विजय बागरी की कृतियों का विमोचन आज