इजराइल में विस्फोटक है वेश्यावृत्ति, हर स्कूल की 5वीं लडक़ी इस धंधे में शामिल

Join Us

यरुशलम(आरएनएस)। इजराइल के सामने उसका खूंखार दुश्मन हमास है वहीं लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन के हूतियों से भी इजराइल लड़ रहा है। इन सबके बीच इजराइल के अंदर एक खतरा बढ़ रहा है, इस यहूदी देश की हजारों इजराइली लड़कियां वेश्यावृत्ति के दुष्चक्र में फंस गई हैं, जहां से उनके लिए निकलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट में इन इजराइली लड़कियों के फंसने की कहानी सामने आई है।
एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि सेक्स वर्कर के रूप में उसका रास्ता बहुत पहले ही शुरू हो गया था, जब वह किशोरावस्था में थी। युवती ने बताया कि वह खुद को अदृश्य महसूस करती थी। उसे लगा कि नियंत्रण का एक स्रोत मिल गया है। मेरा शरीर। उसने कहा कि यह ऐसा नहीं था कि वेश्यावृत्ति से पैसे कमाने हैं। यह कुछ इस तरह था। हम साथ में ड्रग्स लेते हैं और फिर मेरे पास सोने के लिए जगह होगी। एक अन्य युवती ने बताया कि एक ग्राहक के साथ हिंसक मुठभेड़ के बाद पहली बार उसके मन में इसे छोडऩे का ख्याल आया।

Previous articleपाकिस्तान ने 213 अफगान शरणार्थियों को निर्धारित समय-सीमा से पहले वापस भेजा
Next articleसीएसके की प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, अगले मैच में 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर