प्रेम प्रसंग में युवक ने किया सुसाइड

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। ऐशबाग में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। युवक के मोबाइल में परिजनों को विवाद की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें गर्लफ्रेंड की दोस्त उसे जानकारी देती है कि प्रेमिका ने हाथ की नस काट ली है और गुस्से में है। परिजनों का कहना है कि हम शादी के लिए तैयार थे, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया था और शनिवार तडक़े इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाकिर अली (30), पुत्र रहबर अली, निवासी अहमद अली कॉलोनी, ऐशबाग, भारत टॉकीज पर स्थित उजैर पर ऑटो डीलिंग का काम करता था। युवक के जीजा शाहिद अली ने बताया कि शुक्रवार रात शाकिर जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा। जब उसने उल्टियां करनी शुरू कीं, तो उसके पिता ने उससे बात की। इसके बाद मैं तुरंत शाकिर को हमीदिया अस्पताल लेकर गया, जहां कई घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
ऐशबाग थाना प्रभारी वीबीएस सेंगर ने बताया कि “मृतक के परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किए गए हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Previous articleचलते-चलते बंद हुआ ट्रैक्टर सुधारते समय अचानक चल पड़ा, चपेट में आने से चालक की मौत
Next articleम.प्र. बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत 1 अप्रैल 2025 से होंगे प्रभावशील