चलते-चलते बंद हुआ ट्रैक्टर सुधारते समय अचानक चल पड़ा, चपेट में आने से चालक की मौत

Join Us

भोपाल (निप्र)। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में हुए एक अजीबो गरीब एक्सीडेंट में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बताया गया है की सडक़ पर चलते-चलते अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर ने नीचे उतरकर इंजन को देखा और कुछ सुधार करने के बाद स्टार्ट करने के लिये ट्रैक्टर को धक्का दे दिया। लेकिन इसी बीच ट्रैक्टर चालू हो गया और चालक को कुचलकर रुक गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
थाना पुलिस के अनुसार विदिशा जिले का रहने वाला फूल सिंह दांगी पिता सिरनाम सिंह दांगी (61) ट्रैक्टर से भोपाल आया था। बीती सुबह करीब साढ़े आठ बजे कैंची छोला में अचानक उसका ट्रैक्टर चलते-चलते बंद हो गया। उसे सुधारने के बाद फूल सिंह उसे धक्का दे रहा था। उसी समय ट्रैक्टर चालू हो गया फूल सिंह ने चलते ट्रैक्टर पर चढऩे का प्रयास किया लेकिन वह असंतुलित होकर उसके पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल फूलसिंह के इलाज के लिये पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिन भर चले इलाज के बाद रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर नंबर के आधार पर परिवार वालो से संपर्क कर हादसे की जानकारी दे दी। पीएम के बाद शव परिवार वालो को सौंपने के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Previous articleनव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleप्रेम प्रसंग में युवक ने किया सुसाइड