भोपाल (आरएनएस)। भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गोविंदपुरा सब्जी मंडी में गांजे की डिलीवरी देने पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपियों के कब्जे से चार किलो से ज्यादा गांजा मिला है। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। एसीपी मुखतार कुरैशी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद कस्तूरबा अस्पताल के सामने से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। दोनों के पास से बैग में रखा चार किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल चौरसिया पिता महेश चौरसिया (21) निवासी शिव नगर लक्ष्मी नगर गली नंबर 4 छोला मंदिर और संजना ठाकुर पिता राजू ठाकुर (20) निवासी अटल अयूब नगर गणेश मंदिर कैंची छोला के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है।








