प्रापर्टी डीलर ने की खुदकुशी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। शाहपुरा में किराए से रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।एएसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि अखिलेश दुबे (55) मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे। भोपाल के त्रिलंगा में किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे। शुक्रवार की रात को पड़ोसी ने खिडक़ी से उनके शव को फंदे पर लटका हुआ देखा था।तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस का कहना है कि एफएसएल की टीम के साथ आज घटना स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल कमरे को सील कर दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleउप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं
Next articleक्राइम ब्रांच ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार