माँ सीवन नदी का पूर्ण उद्धार हेतु सीवन उद्धार समिति ने लिया प्रण

Join Us

 हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छता एवं गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ
सीहोर। आज वाल्मीकि घाट, बकरीपुल, कस्बा सीहोर पर स्वच्छता एवं गहरीकरण के काम की शुरुआत हनुमान चालीसा का पाठ के साथ की गई।  समिति के सदस्यों ने सबसे पहले हनुमान चालीसा पाठ किया। साथ ही वाल्मीकि घाट की साफ-सफाई एवं गहरीकरण की शुरुआत में श्री श्री संत समतादास महाराज के द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी ने प्रण लिया कि हम सब सीवन के पूर्ण उद्धार हेतु संकल्पित है। साथ ही नदी को गंदा करने से बचाएंगे। समिति के सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि शासन द्वारा सीवन नदी में गहरीकरण सहित जो भी कार्य किये जायेगें उसमें समिति के सदस्य योगदान देंगे ।
अभियान के  प्रारंभ में माँ सीवन उद्धार समिति के सदस्य महिपाल जैन, अश्विन नामदेव, प्रदीप चावड़ा, आकाश माथुर, प्रकाश यादव, शुभम चौरसिया, कैलाश चव्हाण, सेवा यादव, परमानंद राय, पप्पू दादा खत्री, विनय भटेले, मनोज कन्नौजिया, भारद्वाज जी, देवेंद्र सेंगर, ब्रज दादा खत्री, कैलाश चावड़ा, रघुवीर सोनी, शैलेन्द्र भावसार, नवीन भावसार,  छुट्टन चांवरिया, विजेंद्र जायसवाल, हरिओम शर्मा, लक्ष्मण चौकसे, विजय कृष्ण जोशी, रत्नाकर माहुलकर, उज्ज्वल यादव, विनोद बोयत, अमन सोनवाने, अथर्व चावड़ा आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसंस्कार भारती की मासिक बैठक संपन्न
Next articleकिसान भाई परंपरागत खेती की ओर बढ़ें -मीणा