संस्कार भारती की मासिक बैठक संपन्न

Join Us

सीहोर, संस्कार भारती की मासिक बैठक का आयोजन शहर के कुइयां गार्डन के सभागार में शाम 5 बजे किया गया । जिसकी अध्यक्षता आष्टा से पधारे संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष श्रीराम वादी द्वारा की गई । बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई । जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से जल्दी ही संगीत एवं नृत्य से जुडी समस्त विधाओं का कार्यक्रम जिले में अलग अलग स्थानों पर करने और इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी संस्कृति हमारी विरासत के मुल उदेश्य को ध्यान मे रखकर नए कलाकारों एवं सदस्यों को जोड़ने एवं सदस्य संख्या 200 करने का लक्ष्य लिया गया जिससे आने वाले समय मे अलग अलग विधाओं के माध्यम से संस्कारो का सिंचन करते हुवे विभिन्न कलाकारों को प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर तक मंच कैसे मिले इस विषय पर चर्चा की गई| बैठक का संचालन सह-महामंत्री तनुज व्यास द्वारा किया गया। बैठक मे उपस्थित सदस्यों में महामंत्री सुनील भालेराव , हरिओम शर्मा “दाऊ”, नवीन सोनी, विल्सन जैन, चारूलता चौरे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleजिले में गेहूं खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी
Next articleमाँ सीवन नदी का पूर्ण उद्धार हेतु सीवन उद्धार समिति ने लिया प्रण