मुंबई(आरएनएस)। मुंबई में एक बांग्लादेशी नागरिक को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट ढ्ढढ्ढ ने बुधवार को दादर से अजीजुल निजानुल रहमान (29) को हिरासत में लिया। अधिकारी ने गुरुवार को बताया, हमें संदेह है कि हिंसा के समय वह नागपुर में था।उन्होंने कहा, वह नागपुर के हसनबाग का निवासी है और कुछ दिन पहले ही दादर आया था। दिहाड़ी मजदूर रहमान ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड प्राप्त करने की बात स्वीकार की है। अधिकारी ने कहा, हम जांच के हिस्से के रूप में उसके मोबाइल फोन टावर लोकेशन की जांच कर रहे हैं। हमने अपने नागपुर समकक्षों के साथ उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी भी साझा की है।








