वर्तिका काव्‍य पटल लोकार्पित

Join Us

सामाजिक जागरण की कविताएं

जबलपुर। काव्‍य में समाहित भावनात्‍मक गहराई पाठकों को प्रेरित प्रभावित करती है। वर्तिका संस्‍था द्वारा रचनाकारों की कविताओं के काव्‍य पटल का प्रस्‍तुतिकरण सामाजिक जागरण की दिशा में महत्‍वर्पूण कदम है।

तदाशय के उद्गार कविवर श्री अभय तिवारी एवं कविवर श्री उमेश साहू ओज के काव्‍य पटल का लोकार्पण करते हुए कला वीथिका सभागार में अतिथियों ने व्‍यक्‍त किए।
समारोह के मुख्‍य अतिथि वरिष्‍ठ साहित्‍यकार आचार्य विजय तिवारी किसलय थे। अध्‍यक्षता कवयित्री श्रीमती निर्मला तिवारी ने की। विशिष्‍ट अतिथि वरिष्‍ठ बाल साहित्‍यकार श्री राजा चौरसिया पानउमरिया, श्रीमती आशा निर्मल जैन, डॉ.छाया‍ सिंह, दीपचंद विनोदिया एवं छाया त्रिवेदी थीं।

प्रारंभ में वर्तिका के अध्‍यक्ष राजेश पाठक प्रवीण, संयोजक विजय नेमा अनुज ने काव्‍य पटल के महत्‍व के साथ अभय तिवारी एवं उमेश साहू ओज की रचनाधर्मिता पर प्रकाश डाला। समारोह में डॉ. अरूणा पाण्‍डे, श्‍याम बैरागी, अखिलेश खरे,डॉ. राजेश ठाकुर नैनपुर, सुभाष शलभ, डॉ. सुरेन्‍दलाल साहू, सुशील श्रीवास्‍तव, शशिकला सेन, डॉ. सलमा जमाल की विशेष उपस्थिति रहीं।समारोह का संचालन संतोष नेमा एवं आभार यशोवर्धन पाठक ने व्यक्त किए।
समारोह के द्वितीय सोपान में काव्‍‍य गोष्‍ठी हुई, जिसमें डॉ. मुकुल तिवारी, प्रभा बच्‍चन श्रीवास्‍तव, प्रतिमा अखिलेश, सुशील जैन, ज्‍योति प्‍यासी, कुंजीलाल चक्रवर्ती, सहित अनेक कवियों ने काव्‍य पाठ किया।

Previous articleसंस्कारधानी से चलने वाली अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि विस्तारित
Next articleसंभल हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन