नर्मदापुर कथा व्यास मंच का होली मिलन समारोह गरिमामय माहौल में हुआ आयोजित

Join Us

गीत संगीत के साथ गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए भजनों की हुई प्रस्तुति

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कथा व्यास मंच द्वारा मां नर्मदा तट के समीप स्थित भगवान श्री बांके बिहारी जी मंदिर में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें होली गीत, वृंदावनी फाग, भजन में भक्त गणों के साथ साथ कथा व्यास मंच के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ भक्त गण भी भजन और नृत्य में भाव विभोर होकर मग्न हुए। सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने भजनों और वृंदावनी फाग का आनंद लिया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में फूलों की होली खेली गई। मंदिर के पुजारी पंडित भगवान दास जी ने भी सुमधुर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।साथ में आनंद तिवारी और साथियों द्वारा सुंदर भजनों के साथ होली गीत गाकर समां बांध दिया। मंदिर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में कथा व्यास मंच के वरिष्ठ संरक्षक आचार्य पं भालचंद खड्डर, नर्मदापुरम कथा व्यास मंच के अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पंडित सुनील भार्गव, पंडित दीनबंधु दुबे पंडित विष्णु शर्मा आचार्य पंडित अभिलाष शर्मा, पंडित राजेंद्र पुरोहित, पंडित शशांक तिवारी,और भी अनेक भक्तिमयी माताओं तथा नन्हें मुन्हें बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। अंत में बिहारी जी की आरती सभी ने बड़े भाव से उतारी और प्रसाद वितरण किया गया।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleबारिश से पूर्व नाले. नालियों एवं पुलियाओं से सख्ती से हटेंगे अतिक्रमण