नर्मदापुरम/विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश दहलवार के मार्गदर्शन में जिले में टीबी मरीजों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। महामहिम राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार, जिले में विगत तीन वर्षों से निक्षय मित्रों एवं समाजसेवियों के सहयोग से टीबी से पीड़ित मरीजों को फूड बास्केट वितरित की जा रही है। इस अभियान के तहत कलेक्टर महोदय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं जिला क्षय अधिकारी के नेतृत्व में टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित की जा रही है कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी चंद्र गोपाल मलैया, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, गौरव सेठ, विपिन जैन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। साथ ही, कार्यालय प्रभारी शेर सिंह बड़कुर, डीपीएम श्रीमती कविता, डीपीसी विशेष दुबे एवं टीबी विभाग का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहा इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं एवं टीबी विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें आम जनता को टीबी रोग, उसके लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई।






