बेलदार आयोय बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। भारतीय बेलदार जन-जागरण महासभा द्वारा मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि म.प्र. में बेलदर समाज बहुत बड़ी तादात में निवास करती है जो मजदूरी करने का पुरातेनी काम करते है। जैसे मकान बनाने का काम, गड्डे खोदना, गिट्टी बोल्डर का काम खदाने खोदना, रोड-नाली बनाना आदि के काम करते चले आ रहे है। बेलदार समाज जो कि पुर्वजो से यही कार्य करते चले आ रहे है। हमारी समाज के लोग ज्यादा-ज्यादा भाजपा समर्थक है, लेकिन शासन- प्रसाशन में ना हीं हमारे अध्यक्ष है,  नहीं विधायक है और ना ही मंत्री है। मध्य प्रदेश में  हमारी समाज शासन-प्रशासन कि अनेक योजनाओं से वंचित है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलदार समाज के महासम्मेलन में दिनांक 24 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलदार आयोय बनाने का आश्वाशन दिया था। हम गरीब पिछड़ी अनुसूचित जाति के वंचित लोग समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके। मुख्यमंत्री निवास पर 2018 से आज तक कभी भी बेलदार समाज का परिचय सम्मेलन नहीं हुआ एवं शासन-प्रशासन से हमारी समाज की कोई हिस्से दारी नहीं मिली है। मांग की गई है कि शीघ्र ही बैलदार आयोय का गठन किया जाए। मांग करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल, प्रमोद कौशल जिला अध्यक्ष सीहोर, अशोक लुनिया जिला अध्यक्ष हरदा, नितिन कौशल जिला अध्यक्ष इंदौर, अमित सिंह चौहान जिला अध्यक्ष देवास, अशोक चौहान धार जिला अध्यक्ष, शहडोल जिला अध्यक्ष गोली, रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश कौशल आदि शामिल है।

Previous articleभाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में विधायक कप आज खेले जाऐंगे दो मुकाबले
Next articleअश्वगंधा कैंपेन के तहत जागरूकता