स्कारपियन इलेवन ने टाइगर क्लब को 11 रन से हराया
सीहोर। शहर के पीजी कालेज में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में सीहोर विधायक कप का आयोजन किया जा रहा है। विधायक सुदेश राय के निर्देश पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीम शामिल है। सोमवार को एक मैच खेला गया था। जिसमें स्कारपियन ने टाइगर क्लब को 11 रन से हराया।
आयोजक जितेन्द्र यादव ने बताया कि भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप व्यास सहित अन्य के सहयोग से शहर के भोपाल नाके के समीपस्थ पीजी कालेज के मैदान पर विधायक कप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हुए एक मुकाबले में स्कारपियन इलेवन ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच में स्कारपियन के कप्तान प्रतीक खत्री ने ट्रास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। निर्धारित आठ ओवर के इस मैच में स्कारपियन ने 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे। इसमें पलाश ने 22 रन, प्रतकी ने 17 रन और कान्हा ने 14 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन 11 रन से हार गई। मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन टाइगर इलेवन की टीम नहीं बना सकी। इस मैच में टाइगर इलेवन की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज पियुष पाल ने 44 रन बनाए थे। वहीं स्कारपियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजेश ने 2 विकेट के अलावा पंकज, तेज और हर्षित ने 1-1 विकेट हासिल किया। मंगलवार को दो मैच खेले जाऐंगे। इसमें बजरंग क्लब-प्रीतम क्लब और दूसरा मैच ग्वालटोली-एसआर क्लब के मध्य खेला जाएगा।








