भरतपुर (आरएनएस)। जिले के सेवर थाना इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवकों ने पहले नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की और जब उसका भाई विरोध करने पहुंचा, तो उसे गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।दोपहर 3 बजे नाबालिग लडक़ी शौच के लिए जंगल गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। लडक़ी ने विरोध किया और ज़ोर से चिल्लाने लगी।चीख-पुकार सुनकर नाबालिग का भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन दरिंदों ने उसके ऊपर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली किशोर की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल किशोर को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है।
इस घटना ने फिर से महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
00








